28 तारीख से हाथरस में बहेगी रस की गंगा : उपवेश कौशिक

हाथरस। संस्कार वेलफेयर सोसाइटी (हाथरस रोटी बैंक) के प्रदेश अध्यक्ष उपवेश कौशिक ने आज अपने विनोद बिहार कॉलोनी हाथरस रोटी बैंक के जिला कार्यालय पर प्रेस वार्ता का आयोजन किया। प्रेस वार्ता के दौरान संस्कार वेलफेयर सोसाइटी (हाथरस रोटी बैंक) के संस्थापक श्री जय प्रकाश शर्मा जी ने मीडिया से रूबरू होकर बताया कि 28 सितंबर से 4 अक्टूबर तक श्रीमद् भागवत कथा एवं यज्ञ का आयोजन किया गया है। यह कथा अलीगढ़ रोड स्थित साईं धाम गेस्ट हाउस में होगी। इस कथा का मुखारविंद धर्म आचार्य शिव मूर्ति द्विवेदी जी( चित्रकूट धाम) व उनकी टीम द्वारा किया जा रहा है।

हर दिन होंगे कार्यक्रम –

सात दिनों तक चलने वाले इस श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में श्रीकृष्ण कथा रास की गंगा बहेगी तथा प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रम भी होंगे। 28 सितंबर को विनोद विहार कॉलोनी से इंदिरा नगर कॉलोनी होते हुए सुबह 9 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो कथा स्थल तक जाएगी। 28 सितंबर से 4 अक्टूबर तक भागवत महात्म्य, सुखदेव जी का जन्म, प्रह्लाद चरित्र, कृष्णा अवतार, नंदोत्सव, कालिया मर्दन, गोव‌र्द्धन पूजा, रास लीला और सुदामा चरित्र सहित प्रसंग सुनाए जाएंगे। कथा श्रवण का समय 2 बजे से 5 बजे तक रहेगा एवं 4 अक्टूबर की रात्रि को माँ भगवती का जागरण भी होगा।
आज की प्रेस वार्ता के समय सभी ने आग्रह किया है भागवत कथा के श्रवण का आनंद अवश्य ले। प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष उपवेश कौशिक, संस्थापक जय प्रकाश शर्मा, अखिल भारतीय युवा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विशाल शर्मा, प्रदेश महासचिव शैलेन्द्र साँवलिया, प्रदेश सचिव दीपक भारद्वाज, अखिल भारतीय युवा महासभा के ग़ाज़ियाबाद प्रभारी भारत भूषण शर्मा उपस्तिथ रहे।

error: Content is protected !!