युवा कार्यकर्ता हैं पार्टी की रीढ़- विवेकशील राघव

सिकन्दराराव। भाजयुमो के नवनियुक्त पदाधिकारी कुलवीर यादव (जिला मीडिया प्रभारी-हाथरस), मण्डल अध्यक्ष पुरदिलनगर सनी गौतम, मण्डल अध्यक्ष सिकन्दराराव रामप्रताप चौहान, मण्डल अध्यक्ष अहसौली जॉनी राघव का स्वागत सम्मान पुरदिलनगर में भोले बाबा धाम तथा सिकन्दराराव में पारस गुप्ता के प्रतिष्ठान पर हुआ। इस दौरान कर्मयोग सेवा संघ के संस्थापक तथा भाजपा नेता विवेकशील राघव ने कहा कि सभी नवीन पदाधिकारी ऊर्जावान और पार्टी के प्रति समर्पित भाव रखने वाले हैं। ऐसे युवा कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं। इनके धरातलीय श्रम के परिणामस्वरूप ही आज पार्टी केंद्र व राज्य में सत्तारूढ़ है। ऐसे कार्यकर्ताओं के मनोबल को सदैव बल दिया जाना चाहिए। इस दौरान प्रमुख रूप से पूर्व मण्डल अध्यक्ष हसायन श्री शिशुपाल सिंह पुंढीर, मण्डल अध्यक्ष पुरदिलनगर श्री राजवीर कुशवाह, आनन्द गोला, चन्द्रप्रकाश कुशवाह, सचिन दीक्षित, अनिल प्रताप सिंह, अभिषेक वार्ष्णेय, विशाल गुप्ता, अभितेष वार्ष्णेय, रितिक गुप्ता, गोविंद चौहान, सुंदरम राठौर, राजन जादौन, उमेश नागर, हरीश गोयल, विजय शर्मा, अमित पुंढीर आदि सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!