नगर कैंप कार्यालय भाजयुमो के नगराध्यक्ष शुभम मंडल का जोरदार स्वागत

हाथरस। नवनियुक्त भारतीय जनता युवा मोर्चा हाथरस नगर के अध्यक्ष शुभम मंडल ने नवीन दायित्व मिलने के बाद भारतीय जनता पार्टी के सरकूलर रोड स्थित नगर कैंप कार्यालय पर भाजपा शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी से मुलाकात की और शरद माहेश्वरी ने शुभम मंडल को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करा ,माला ब पटका पहनाआशीर्वाद दिया, नवनियुक्त भाजयुमो नगर अध्यक्ष शुभम मंडल ने कहा कि मैं पूरी निष्ठा ईमानदारी, मेहनत और लगन से पार्टी के द्वारा दिए गए प्रत्येक संगठनात्मक कार्य को भली-भांति पूर्ण करूंगा, और भाजयुमो को मजबूत करने का पूरा प्रयास करूंगा, वहीं भाजपा शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी का कहना था कि युवा मोर्चा एक ऐसा मोर्चा है जिससे युवाओं को राजनीति सीखने को मिलती है, यह आप की प्रथम सीढ़ी है और मैं ईश्वर से यही प्रार्थना करता हूं कि आप पार्टी संगठन द्वारा दिए गए दायित्व को पूरी निष्ठा लगन के साथ निर्वहन करेंगे, आगामी विधानसभा चुनाव भी नजदीक हैं और पार्टी के निरंतर कार्यक्रम चलेंगे, इसीलिए आप एक अच्छी,मेहनती युवाओं की टीम बना कर कार्य करें, मैं आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं, नगर कैंप कार्यालय पर वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व जिला उपाध्यक्ष राम कुमार महेश्वरी कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय अर्जुन बाल्मीकि भूपेंद्र कौशिक हरीश सैंगर आदि उपस्थित थे।

error: Content is protected !!