हाथरस। ग्रह क्लेश में विवाहित महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक महिला के दो छोटे छोटे बच्चे भी है वहीँ पति इंडस्ट्रीयल एरिया में एक फैक्ट्री में काम करता है। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर जानकारी जुटाने में लगी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विपिन अग्रवाल पुत्र सूरज भान अपने परिवार के साथ विष्णुपुरी गली नंबर 05 में किराये पर रहता है। आज सुबह विपिन रोजाना की तरह ही इंडस्ट्रीयल एरिया स्थिति फैक्टरी में काम करने चला गया। उसके जाने के कुछ देर बाद ही विपिन की पत्नी पूनम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पूनम के आत्महत्या करने के कारणों का अभी पता नही चल सका है। वहीं पुलिस मौके पर पहुँच गई है। पुलिस द्वारा आसपास पूछताछ करके जानकारी जुटाई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आय दिन पति पत्नी में झगड़े होते रहते थे। पूनम ने अपने पीछे दो छोटे छोटे बच्चों को रोता बिलखता छोड़ा है।