हाथरस। जनपद में कोरोना संक्रमित केसों में लगातार इजाफा हो रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि कुल 270 टेस्ट की रिपोर्ट आई है। जिसमें से 7 पॉजिटिव पाए गए है। 263 व्यक्ति नेगेटिव है। पॉजिटिव में से अधिकांश पहले से संक्रमित व्यक्तियों के परिजन है। अन्य जनपद में पॉजिटिव आये केस भी ट्रान्सफर हुए है। पोर्टल के अनुसार कुल केस 65 है। एक्टिव केस 34 है।