देश की स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष के उपलक्ष्य में अभाविप हाथरस जिला में 150 गांव में फहराएगी तिरंगा ,पोस्टर का किया विमोचन

हाथरस। देश की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने देश में राष्ट्रीय भाव को जन जन तक पहुंचाने के लिए ”एक गांव – एक तिरंगा” अभियान का आगाज किया है। जिसका मुख्य उद्देश्य प्रत्येक देशवासी को अपनी राष्ट्रीयता पर स्वाभिमान जागे एवं देश की आंतरिक अखंडता व अक्षुण्णता में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष अपना योगदान दें सके। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से आज तक राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर कार्य कर रहा है। इसी संदर्भ में देश स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद देश के प्रत्येक गांव तक राष्ट्रीयता की अलख जगाने के लिए एक गांव एक तिरंगा अभियान द्वारा शहरी व सुदूर सीमावर्ती गांव तक कार्यकर्ताओं व सहयोगी द्वारा गांव गांव तक 15 अगस्त को तिरंगा फहराने का कार्य करेगा। एवं प्रत्येक गांव में कार्यकर्ता राष्ट्रीयता के प्रचार व सम्पोषण के लिए विशेष कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे
जिला संयोजक अविनाश शर्मा ने बताया कि कार्यकर्ता प्रत्येक गांव से स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े हुए अनसुलझे अज्ञात व अविस्मरणीय तथ्यों का संकलन करेंगे। इस अभियान में स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों के सदस्यों व भारत- पाक, भारत-चीन युद्धों में विशेष योगदान देने वाले सैनिकों व उनके परिवार वालों से एक विशेष संवाद स्थापित करेंगे व इस प्रकार के राष्ट्र भक्तों को स्थानीय जनमानस में राष्ट्रीयता संचार की भावना जगाने में शामिल किया जाएगा इसी के साथ विशेष स्थानीय व्यक्ति जिनका इतिहास में विवरण नहीं है उनके योगदान को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जनमानस तक पहुंचाएगा।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा लिखित ग्रंथों, आलेखों व ध्येय वाक्यों को संकलित किया जाएगा। इसी क्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गांव के वरिष्ठ व बुजुर्ग लोगों के साथ स्वतंत्रता दिवस की स्मृतियों का संग्रहण व वर्तमान समय में उनके विचारों से रूबरू होगें। वही प्रथम स्वतंत्रता दिवस की विशेष वस्तुओं की फोटोग्राफी व उनका रिकॉर्ड भी बनाया जाएगा।
इस प्रकार की गतिविधियां कार्यकर्ताओं व नवीन जुड़ने वाले कार्यकर्ताओं के मन मस्तिष्क में राष्ट्रीयता की भावना का संचार करेगी।
अतः अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हाथरस जनपद के गांव में प्रत्येक कार्यकर्ता एक विशेष श्रृंखलाबद्ध तरीके से “एक गांव एक तिरंगा अभियान” के तहत पहुंचेगा। इस अभियान की श्रृंखला में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति का गठन किया गया। जिमसें प्रमुख रूप से विभाग प्रमुख वरुण अग्रवाल, जिला संयोजक अविनाश शर्मा, जिला सह संयोजक जयललिता कुशवाहा और जिला विस्तारक दिव्यांशु पचौरी हैं। जो गांव गांव बस्ती बस्ती झंडारोहण की योजना को मूर्तरूप देंगे।
संगठन आशा करता है कि यह अभियान प्रत्येक गांव तक राष्ट्रीयता का नव संचार करेगा जो देश के आंतरिक सुरक्षा में जनमानस की भागीदारी तय करने का प्रयास करेगी जो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के ध्येयवाक्य देश हित सर्वोपरि के अनुरूप में अनुकरणीय कार्य होगा।
पोस्टर विमोचन के दौरान जिला संयोजक अविनाश शर्मा, जिला सह संयोजक चंदभानु गौतम, तहसील संयोजक दीपक शर्मा, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य जय शर्मा, नगर मंत्री गौरव रावत जिला विस्तारक दिव्याशु पचौरी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!