पेट्रोल डीजल मूल्य वृद्धि को लेकर कांग्रेसियों का जोरदार प्रदर्शन ,जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने चलाया रिक्शा

हाथरस। पेट्रोल डीजल मूल्य वृद्धि एवं महंगाई के विरोध में आज कांग्रेस पार्टी ने देशव्यापी आंदोलन किया हाथरस जिले की चारों तहसीलों पर आंदोलन हुआ उसी श्रंखला में हाथरस तहसील पर प्रदेश सचिव अमित सिंह दिवाकर के नेतृत्व में जिला कैंप कार्यालय श्री राम कृष्ण कृपा भवन से जुलूस प्रारंभ हुआ जुलूस में पेट्रोल डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य रिक्शा चलाकर सरकार को चेताया गूंगी बहरी सरकार आज पेट्रोल डीजल सौ के पार है ऐसे में मध्यम वर्गीय आम जनमानस का जीना मुहाल है प्रदेश सचिव अमित सिंह दिवाकर ने कहा भाजपा सरकार पूरी तरह से विफल है भाजपा सरकार केवल पूजी पतियों की बनकर रह गई है गरीब और आम जनमानस मरने को मजबूर है और ऐसी सरकार का हम विरोध करते हैं शहर अध्यक्ष विनोद कुमार कर्दम ने कहां की पेट्रोल डीजल मूल्य वृद्धि से प्रत्येक व्यक्ति पर बोझ पड़ा है रसोई गैस महंगी हो गई है लोगों के चूल्हा चौका महंगा हो गया है गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार त्राहि-त्राहि कर रहे हैं जुलूस आगरा रोड पर पेट्रोल पंप के सामने जाकर बैठ गए जहां प्रदेश सचिव अमित सिंह दिवाकर एवं जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई उन्होंने साफ कहा लोकतंत्र में जनहित की आवाज उठाना हमारा अधिकार है और यदि यह गलत है तो हम जेल जाने को तैयार हैं लेकिन कांग्रेस पार्टी जनहित में आंदोलन करती रहेगी।
कांग्रेसियों ने पेट्रोल पंप के सामने बैठकर जोरदार नारे लगाते रहे मोदी तेरे राज में कटोरा सबके हाथ में पेट्रोल डीजल मूल्य वृद्धि कम करो महंगाई को रोको देश के जनमानस पर रहम करो काफी देर तक पेट्रोल टंकी के बाहर बैठकर कांग्रेसियों ने धरना दिया प्रदर्शन में महिला प्रदेश उपाध्यक्ष बीना गुप्ता एडवोकेट महिला जिला अध्यक्ष कृष्णा गुप्ता महिला शहर अध्यक्ष सलमा बेगम सेवादल शहर अध्यक्ष आरके राजू PCC अनुज संत सोशल मीडिया प्रदेश सचिव पवन पंडित गोविंद शरण चतुर्वेदी माइनॉरिटी शहर अध्यक्ष मोहम्मद ताहिर नूरी व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पिंटू खटीक जिला महासचिव निखिल वर्ती पाठक गिरिराज सिंह गहलोत पन्नालाल विनोद शर्मा शशि गुरु देवेंद्र शर्मा पूपू बौहरे अभीमेष वार्ष्णेय सेवादल युवा जिला अध्यक्ष नीरज शर्मा शम्मी प्रताप सिंह विष्णु कुमार पिछला वर्ग शहर अध्यक्ष मुरसान ब्लाक अध्यक्ष काजल चौधरी चौधरी उदल सिंह अनिल कुमार रंगीला मुबीन खान संदीप कश्यप सविता सिंह जितेंद्र शर्मा भोला भारती भूरा पहलवान विपिन शर्मा राधेश्याम अग्निहोत्री आदि मौजूद थे।

error: Content is protected !!