सादाबाद – सेवा भारती ने संघ के स्वयंसेवकों के साथ घर घर जाकर आयुष काढ़े का किया वितरण

हाथरस। सेवा भारती एवँ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने सादाबाद नगर में कोरोना से बचाव हेतु आयुष काढ़े का वितरण घर घर जाकर किया। स्वयंसेवकों ने लोगों को कोरोना से बचाव हेतु जागरूक भी किया वहीँ कोविड वेक्सीन लगवाने की अपील की।
सादाबाद नगर में जिला कार्यवाह रामकिशन की उपस्थिति में स्वयंसेवकों ने नगरवासियों को आयुष काढ़े का वितरण किया। स्वयंसेवक लोगों को कोविड 19 से बचाव हेतु जागरूक भी कर रहे थे। उन्होंने लोगों से कहा कि आसपास स्वच्छता रखकर कई प्रकार की बीमारियों से बचा जा सकता है। शारीरिक दूरी का पालन करके एवँ मास्क का सही तरह से प्रयोग करके कोरोना महामारी से बचा जा सकता है। उन्होंने लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील की। स्वयंसेवकों ने लोगों को जागरूक करते हुये बताया कि कोविड वैक्सीन पूर्णरूप से सुरक्षित है। परिवार के 18 वर्ष से ऊपर के सभी सदस्य वैक्सीन लगवा सकते है।
इस अवसर पर जिला योग प्रमुख धर्मेंद्र पचौरी , सह नगर संघचालक राजकुमार शर्मा , नगर कार्यवाह डॉ देवेश आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!