हाथरस। साकेत कॉलोनी में रिटायर्ड अध्यापक के कोरोना पोजेटिव निकलने के बाद प्रशासन ने 250 मीटर के एरिया को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया है।
साकेत कॉलोनी में पंचवटी के पास गली न 2 के निवासी निवासी वृद्ध रिटायर्ड शिक्षक रनवीर सिंह पचौरी पुत्र श्री खचेर सिंह पचौरी कोरिन पोजेटिव आये है। क्षेत्र के हॉटस्पॉट में आने के बाद सभी प्रकार की गतिविधियों को तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। हॉटस्पॉट एरिया में दवा ,खाद्य आपुर्ति की प्रातः 9 बजे से सायं 8 बजे तक दी जाने वाली छूट को खत्म कर दिया गया है। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति होम डीलीवरी के माध्यम से की जाएगी।