श्री कुशवाहा क्षत्रिय संघ द्वारा विधिवत रूप से आठ जोड़ों का कराया गया सामूहिक विवाह

हाथरस। 15 मार्च कुशवाहा क्षत्रिय संघ हाथरस के तत्वाधान में 15 वां सामूहिक विवाह का चंद्रप्रभु जैन बगीची नयावास मैं आयोजन किया गया,सामूहिक विवाह कार्यक्रम की अध्यक्षता गिर्राज किशोर कुशवाहा द्वारा की गई,वहीं प्रेम रघु हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ पीपी सिंह कुशवाहा द्वारा मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित होकर उद्घाटन किया गया,कुशवाहा क्षत्रिय संघ सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान विशेष अतिथियों के रूप में प्रेम सिंह कुशवाहा,वीरेंद्र सिंह कुशवाह द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया,सामूहिक विभाग कार्यक्रम के दौरान मंच पर विशिष्ट अतिथि के रुप में रजनीश कुशवाहा वर्तमान चेयरमैन मुरसान,हर्षकांत कुशवाहा पूर्व चेयरमैन पुरदिल नगर के रूप मे मौजूद रहे,कुशवाहा समाज के सम्मानित अन्य कई समाजसेवी लोग भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित मंचासीन सभी अतिथियों का प्रतीक चिन्ह एवं सम्मान पत्र भेंट कर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रेमरघु आयुर्वेदिक इन्स्टिट्यूट के संस्थापक डॉ.पी.पी.सिंह कुशवाह के साथ मौजूद सभी अतिथि गण हर वर्ष की भांति कार्यक्रम में मौजूद कार्यक्रम में मौजूद रहे, कुशवाहा क्षत्रिय संघ सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 8 जोड़ों की विधिवत रूप से शादी कराई गई।
कुशवाहा क्षत्रिय संघ सामूहिक विवाह कार्यक्रम में हाथरस के पदाधिकारी अध्यक्ष उमेश कुमार,महामंत्री ऋषि कुमार शेखावत,कोषाध्यक्ष आनंद कुशवाह,अध्यक्ष प्रतिनिधि जय प्रकाश कुशवाह,थान सिंह कुशवाह अन्य समाजसेवियों का भी सहयोग रहा जिनमें ऐदल सिंह कुशवाह,महिपाल सिंह कुशवाह,प्रकाश चंद कुशवाहा,मूलचंद कुशवाहा बिल्डिंग मटेरियल,डॉक्टर गजेंद्र राजावत महो,आचार्य भगवान सिंह कुशवाह,हरिकिशन कुशवाह हंस कला,शंकर लाल कुशवाहा,नेत्रपाल सिंह कुशवाह,रामबाबू कुशवाहा,दिनेश कुशवाह, अनिल कुशवाहा क्रेकर सर, प्रवक्ता आरएन सिंह,सुरेंद्र कुशवाहा,अमर सिंह कुशवाह,टेकपाल कुशवाह युवा सपा नेता,देवानंद कुशवाहा टम्पा पेन्टर,आचार्य देवेंद्र शास्त्री आदि लोग मौजूद रहे

error: Content is protected !!