प्रवासी श्रमिकों/कामगारों के डाटा फीड किये जाने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने दिये निर्देश

हाथरस | शासन द्वारा लांच किये गये प्रवासी राहत मित्र ऐप या rahatup.in की वेबसाइट पर प्रवासी श्रमिकों/कामगारों के डाटा फीड किये जाने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार कलेक्ट्रेटसभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि अपने जनपद में 01 मई 2020 से आने वाले केवल उन्ही प्रवासी श्रमिकों/कामगारों की फीडिंग की जानी है। जो आपके जनपद के निवासी है। चाहे वे किसी भी प्रदेश/जनपद से आये हो। डाटा फीडिंग का कार्य 05 जून 2020 तक पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करे।
जिलाधिकारी ने शासन द्वारा जारी किये गये निर्देशों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 01 मई 2020 से अन्य प्रदेशों से जनपद में आने वाले प्रवासी श्रमिकों एवं कामगारों का डाटा प्रवासी राहत मित्र ऐप या rahati.in की वेबसाइट पर फीड किया जाना है। उन्होने कहा कि ऐसे प्रवासी श्रमिकों का डाटा फीडिंग एवं राशन किट का वितरण का कार्य अन्तिम गन्तव्य जनपद से किया जाना है।
उन्होने कहा कि कुछ जनपदों के द्वारा उनके जनपदों में रेल मार्ग, सड़क मार्ग से आने वाले प्रवासियों का डाटा उक्त वेबसाइड पर फीड किया जा रहा था। जिसके फल स्वरूप एक ही व्यक्ति का डाटा दो जनपदों द्वारा फीड किया जा रहा था। इस लिये शासन द्वारा यह निर्धारित किया गया है कि किसी भी प्रवासी श्रमिक का डाटा वेबसाइड/ऐप के माध्यम से सम्पूर्ण विवरण की फीडिंग उसके अन्तिम गन्तव्य स्थल के द्वारा ही की जायेगी। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि अपने जनपद के किसी निवासी का डाटा दूसरे जनपदों में फीड किया गया है तो ऐसे डाटा को अपने स्तर से वेबसाइट से डिलिट करते हुए संशोधित करना सुनिश्चित करे। तथा संशोधित डाटा का प्रिंन्ट आउट लेकर अपने पास सुरक्षित रखे। जिलाधिकारी ने श्रम परिवर्तन अधिकारी को निर्देश दिये कि पंजीकृत श्रमिकों कि सही स्किल की जानकारी सम्बन्धित वेबसाइट पर संशोधित कर फीड करना सुनिश्चित करे। साथ ही उन्होने प्रवासी श्रमिकों/कामगारों परिवार के मुखिया का नाम बैंक खाता संख्या आईएफएससी कोड व बैंक के नाम के सत्यापन हेतु सम्बन्धित व्यक्ति से पासबुक की छाया प्रति प्राप्त करते हुए सम्र्पूण विवरण सही सही फीड करना सुनिश्चित करे।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आर0बी0भास्कर, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 जे0पी0 सिंह, उप जिलाधिकारी सदर रामजी मिश्र, उप जिलाधिकारी सि0राऊ विजय शर्मा, उप जिलाधिकारी सादाबाद राजेश कुमार, ओसी कलेक्टेªट राज बहादुर सिंह यादव, डीपीआरओं बनवारी सिंह, ईओं नगर पालिका हाथरस डा0 विवेकानन्द, ईओं सि0राऊ, श्रम परिवर्तन अधिकारी, अपर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी आलोक माहेश्वरी, ईडीएम मनोज उपाध्याय तथा अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!