युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का हुआ स्वागत

हाथरस। युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव रविवार की देर रात्रि को शहर के सासनी गेट चौराहा पर कांग्रेसियों ने जोरदार स्वागत किया। एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव आदित्य शर्मा ने उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट किया।
कांग्रेस के किसान संवाद कार्यक्रम में प्रदेश भर के पदाधिकारी जगह जगह भ्रमण कर रहे है। युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव को पार्टी ने एटा में भेजा था। देर रात्रि वह दिल्ली के लिए लौट रहे थे। जैसे ही उन्होंने कांग्रेसियों को जानकारी दी तो एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव आदित्य शर्मा, युवक कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव शरद उपाध्याय नंदा अपनी टीम के साथ सासनी गेट चौराहा पर पहुंच गये। प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते हुये उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट किया। इस मौके पर युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अंकित पाराशर कपिल सिंह रोहित शर्मा, शंशाक पचौरी, लोकेश शर्मा, उदयराज उपाध्याय, आकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!