भाजपा नगर कमेटी ने केक काटकर मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन

हाथरस। भारतीय जनता पार्टी के नगर कैंप कार्यालय पर भाजपा शहर अध्यक्ष शरद महेश्वरी की अध्यक्षता में मोदी जी का 70 वां जन्म दिवस मनाया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में सदर विधायक हरिशंकर माहौर रहे , सदर विधायक हरिशंकर माहौर ने बताया की 14 से 20 सितंबर तक मोदी जी के जन्म दिवस के उपलक्ष में हम सभी लोग सेवा सप्ताह मना रहे हैं और मैं सभी कार्यकर्ता पदाधिकारियों से अपील करूंगा, कि सेवा सप्ताह के कार्यक्रम बूथ तक होने चाहिए , सदर विधायक हरिशंकर माहौर ,शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने केक काटकर मोदी जी का जन्म दिवस मनाया मोदी जी के जन्म दिवस के कार्यक्रम में राम कुमार माहेश्वरी,मीतई मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र उपाध्याय , पूर्व मंडल अध्यक्ष सुमित शर्मा,गगन शर्मा ,विधायक प्रतिनिधि सुनीत आर्य ,रमन माहौर, कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय, वीरेंद्र गुप्ता कप्तान, हरीश सेंगर, अर्जुन बाल्मीकि, भूपेंद्र कौशिक, धीरज जैन ,मनोज वर्मा, अमित भौतिक, विवेक गुप्ता , महिला मोर्चा जिला अध्यक्षअखिलेश गुप्ता, शालिनी पाठक, राजकुमारी चौहान ,दिलीप चौधरी, नरेश गुप्ता, मुकेश सोनी मधुकर दुबे ,दिनेश माहौर,अमन पंजाबी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

error: Content is protected !!