पालिकाध्यक्ष एवँ पूर्व सांसद ने हॉल के निर्माण हेतु किया विधिवत पूजा अर्चना के साथ भूमि पूजन

हाथरस। पत्थर वाली (श्मशान भूमि) पर मृतकों के दाह-संस्कार हेतु बिना किसी लाभ-हानि के श्री सिद्ध गोपाल सेवा ट्रस्ट समिति द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली लकड़ी, उपले आदि सामग्री को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से बनाए जा रहे हॉल के निर्माण कार्य का भूमि पूजन आज सम्पन्न हुआ।
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती श्वेता चौधरी तथा पूर्व सांसद श्री राजेश दिवाकर ने विधिवत भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया। इस हॉल के निर्माण हेतु आवश्यक भूमि नगर पालिका परिषद द्वारा समिति को उपलब्ध कराई गई है।
नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने कहा कि समिति द्वारा जनसेवा के इस महत्वपूर्ण कार्य को आगे बढ़ाना सराहनीय है तथा इससे अंतिम संस्कार से जुड़े कार्यों में पारदर्शिता और सुविधा बढ़ेगी। उन्होंने समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर समिति संस्थापक/अध्यक्ष पं. सुरेंद्रनाथ चतुर्वेदी, राघवेंद्र सिकरवार, ठा. जोगिंदर सिंह, अरुण गोयल, कुलदीप शर्मा, रघुवीर शरण शर्मा, दीपक पाठक ,सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!