छात्रवृत्ति घोटाले का आरोपी बना समाजवादी पार्टी का जिला अध्यक्ष, कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी

हाथरस । भाजपा के पूर्व जिला मीडिया प्रभारी डॉ राजीव सेंगर ने सपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष युवराज सिंह यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ऐसे व्यक्ति को समाजवादी पार्टी हाथरस का जिलाध्यक्ष बनाया है जो वर्ष 2007 से 2011 के बीच 24 करोड रुपए के छात्रवृत्ति घोटाले का आरोपी है और शासन ने युवराज सिंह यादव की गिरफ्तारी का आदेश भी जारी किया था यह चर्चित प्रकरण मीडिया ने प्रमुखता के साथ छापा था ऐसे भ्रष्ट व्यक्ति को सपा ने जिला अध्यक्ष बनाकर अपनी भ्रष्ट और दूषित मानसिकता का परिचय दिया है नकल कराने के लिए सपा जिला अध्यक्ष का नाम पूरे प्रदेश में चर्चित रहा है नकल कराने का ठेका सपा सरकार में वर्तमान जिलाध्यक्ष पर रहता था और सपा जिलाध्यक्ष ने नकल के नाम पर मोटी कमाई की है युवराज सिंह यादव ने अपने संबोधन में भाजपा को भ्रष्ट पार्टी बताया है उनको पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए कानपुर की आर्थिक अपराध शाखा इस प्रकरण की जांच कर रही है और छात्रवृत्ति घोटाले में वर्तमान सपा जिलाध्यक्ष जल्द ही जेल जाएंगे।

error: Content is protected !!