राष्ट्रीय लोक अदालत में अन्तिम रूप निस्तारण हेतु तैयार वादों के सम्बन्ध में की गई मॉनिटरिंग

हाथरस । जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हाथरस सतेन्द्र कुमार, की अध्यक्षता में अपर जनपद न्यायाधीश, नोडल अधिकारी महेन्द्र श्रीवास्तव की उपस्थिति में दिनांक 09.12.2023 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में वादों के निस्तारण के सम्बन्ध में एक बैठक समस्त न्यायिक अधिकारीगण के साथ वीडियो कॉन्फ्रेसिंग कक्ष मंे सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद न्यायाधीश महोदय द्वारा सभी न्यायिक अधिकारीगण से राष्ट्रीय लोक अदालत में अन्तिम रूप निस्तारण हेतु तैयार वादों के सम्बन्ध में मॉनिटरिंग की गयी और सभी न्यायिक अधिकारीगण से राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण हेतु विचार विमर्श किया गया तथा सभी न्यायिक अधिकारीगण को अधिक से अधिक वादों के निस्तारण किये जाने के सम्बन्ध में निर्देश दिये गये। जिसमें विशेष न्यायाधीश, एस0सी0,एस0टी0 एक्ट राम प्रताप सिंह, विशेष न्यायाधीश, पोक्सो अधिनियम चित्रा शर्मा, अपर जनपद न्यायाधीश/एफ0टी0सी0, कोर्ट संख्या-2, विनीत चौधरी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नम्रता शर्मा, सिविल जज(व0प्र0), प्रभारी सचिव, मुन्नालाल, अपर सिविल जज(व0प्र0), अनु चौधरी, सिविल जज(व0प्र0)/एफ0टी0सी0, आशीष थिरानिया, सिविल जज (क0प्र0), श्रुति त्रिपाठी, अपर सिविल जज (क.प्र.) चारू सिंह, अपर सिविल जज (क.प्र.), आंचल चन्देल, अपर सिविल जज (क.प्र.), हर्षिका रस्तोगी, अपर सिविल जज (क.प्र.), अनिष्का चौधरी, सिविल जज (क.प्र.) सिकन्द्राराऊ अभिषेक चौधरी, सिविल जज(क.प्र.)एफ.टी.सी., प्रथम, शिवजी यादव, सिविल जज(क.प्र.)/न्यायिक मजिस्ट्रेट, सादाबाद, मिताली सोनकर उपस्थित रहें।
————————————————————-

error: Content is protected !!