सैनिक सुरक्षा जवान और सैनिक सुरक्षा सुपरवाइजर भर्ती शिविर 9 नवम्बर से 21 नवम्बर तक

हाथरस । जिला हाथरस के सभी ब्लॉक में दिनांक 09 नवंबर से 21-नवंबर-2023 तक सैनिक सुरक्षा जवान और सैनिक सुरक्षा सुपरवाइजर के लगाए जाएंगे भर्ती शिवर।
प्रभारी अधिकारी न्याय कृते जिलाधिकारी आशुतोष कुमार सिंह ने अवगत कराया है कि कमांडेंट दिल्ली 32/22 रावत खेर रोड नजबगढ़ नई दिल्ली द्वारा प्राइवेट सिक्योरिटी रेगुलेशन एक्ट 2005 की अंतर्गत जनपद के समस्त विकास खंडों में रजिस्ट्रेशन कैंप लगाकर अभ्यर्थियों के चयन का कार्यक्रम निर्धारित करते हुए कैंप लगाए जाने हैं।
जिसका विवरण निम्न प्रकार है- विकासखंड मुरसान में दिनांक 9 नवंबर 2023, विकासखंड सासनी में 10 नवंबर 2023, विकासखंड सिकंदराराऊ में 16 नवंबर 2023, विकासखंड सासनी में दिनांक 17 नवंबर 2023, विकासखंड सादाबाद में 18 नवंबर 2023, विकासखंड सहपऊ में 20 नवंबर 2023 तथा विकास खंड हाथरस में 21 नवंबर 2023 को प्रातः 10ः00 बजे से शाम 4ः00 बजे तक कैंप का आयोजन किया जाएगा।
समस्त खंड विकास अधिकारी अपने-अपने विकासखंड मुख्यालय पर शिविर आयोजित कराने हेतु संस्था को अपेक्षित सहयोग प्रदान करना सुनिश्चित करें।
एस0आई0एस0 सिक्युरिटी इण्डिया लिमिटेड कमाडेंट राहुल कुमार ने जानकारी दी है कि हाथरस जिले के समस्त ब्लॉक लेवल पर एस0आई0एस0 सिक्युरिटी इण्डिया लिमिटेड न्यू दिल्ली के द्वारा सुरक्षा जवान व सुरक्षा सुपरवाइजर भर्ती का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए निजी क्षेत्र मे अपना भविष्य बनाने का सुनहरा अवसर है। उक्त जानकारी भर्ती अधिकारी श्री अतुल कुमार रावत जी ने देते हुए बताया है कि भर्ती हेतु सुरक्षा जवान की शैक्षिक योग्यता हाई स्कूल व इण्टरमीडिएट, लम्बाई- 167.5 सेमी0 और सुरक्षा सुपरवाइजर की लम्बाई- 170 सेमी0 व उम्र-21 से 37 वर्ष एवं वजन- 56 से 90 किग्रा होना चाहिए। उन्होंने बताया है कि नौकरी के दौरान मिलने वाली सुविधायें यथा- पीएफ, ई0एस0आई0, ग्रेच्युटी, पेंशन, मेडिकल इंश्योरेंस, बोनस और 65 वर्ष तक स्थाई नौकरी मिलेगी। प्रशिक्षण के उपरांत, लाल किला दिल्ली, एम्स हॉस्पिटल दिल्ली, बांके बिहारी मंदिर वृंदावन मथुरा, अक्षय पात्र मथुरा, आईआईटी कानपुर, मेट्रो कानपुर, हैलट हॉस्पिटल कानपुर, सासनी हाथरस, अलीगढ़, आरएमएल हॉस्पिटल दिल्ली, जेवर एयरपोर्ट नोएडा, सफदरजंग हॉस्पिटल दिल्ली, एलआईसी ऑफिस दिल्ली, कुतुब मीनार दिल्ली, मेरठ इंडस्ट्रीज एरिया, यमुना एक्सप्रेस आगरा टोल टैक्स, ताजमहल, लाल किला आगरा, फतेहपुर सीकरी दरगाह आगरा, धार्मिक स्थल, अस्पताल, बैंक, एयरपोर्ट, मैट्रो, होटल एवं निजी इंडस्ट्रीज में ड्यूटी दी जायेगी। उन्होंने बताया है कि हाथरस जिले या अन्य जिले के अभ्यर्थी भी किसी भी ब्लॉक में आयोजित भर्ती शिविर में शामिल हो सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु निम्न मो0नं0 8755401870, ,7838282197 संपर्क कर सकते हैं।
———————————————————-

error: Content is protected !!