सशक्त महिला आयोग और तीन तलाक महिला सशक्तिकरण के उदाहरण: डौली माहौर

19 को नारी शक्ति वंदना सम्मेलन में बागला मैदान बोलेंगे प्रदेश के मुखिया
हाथरस। नारी की नम्रता का मुल्य अगर किसी पार्टी ने जाना है तो वह भाजपा है और नारी के महत्व के मर्म को समझा है तो वह भाजपा है। महिला आयोग की सशक्तता और तीन तलाक इसके ताजा उदाहरण हैं। 19 को नारी शक्ति वंदना सम्मेलन में मुख्य मंत्री का संबोधन भी का नारी शक्ति का महान सम्मान ही है।
यह उद्गार पूर्व चेयरमैन डौली माहौर व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सीमा उपाध्याय ने संयुक्त रूप से वार्ता में व्यक्त किए। महिला नेता द्वय ने समुचे जिले और आसपास की समुची नारी शक्ति का आह्वान करते हुए 19 अक्तूबर को बागला कॉलेज मैदान में उपस्थित हो महिला शक्ति का साक्ष्य प्रस्तुत करने की अपील की है। महिला नेता द्वय ने वार्ता में बताया कि 19 अक्तूबर बृहस्पतिवार को हर हाल में सुबह 10 बजे बागला कॉलेज मैदान में उपस्थित अपना स्थान सुनिश्चित करलें। क्योंकि नारी शक्ति वंदना सम्मेलन को खास तौर से स्पष्ट वक्ता और प्रदेश मुखिया योगी आदित्यनाथ जी संबोधित करेंगे।
उन्होंने खास तौर पर क्षेत्र की जनता से नारी शक्ति सम्मेलन में उपस्थित रहने की अपील की है। विशेषकर माताएं व बहिनों भी उपस्थित रहने की अपील की है।
इस अवसर पर श्रीमती डौली माहौर ब्रज क्षेत्र मंत्री व पूर्व चेयरमैन हाथरस, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सीमा उपाध्याय, नगराध्यक्षमहिला मोर्चा श्रीमती सोनियां नारंग, नंदनी देवी के अलावा वासुदेव माहौर एडवोकेट पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनु मोर्चा भाजपा आदि भी मौजूद थे।

error: Content is protected !!